Bokaro News: दो दिन बाद बाजार टांड़ में बिजली बहाल, 100 केवी का नया ट्रांसफॉर्मर लगा
बोकारो, नवम्बर 3 -- Bokaro News: पेटरवार। बुंडू पंचायत के बाजार टांड़ मार्केट स्थित मिशन स्कूल परिसर में मंगलवार को 100 केवी के नए बिजली ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन किया गया। गोमिया के पूर्व विधायक लंबोदर महतो और पंचायत की मुखिया निहारिका सुकृति ने फीता काटकर और नारियल फोड़कर ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन किया। इसके साथ ही मार्केट कॉम्प्लेक्स में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई, जिससे दुकानदारों और व्यापारियों ने राहत की सांस ली। जानकारी के अनुसार, पिछले दो दिनों से ट्रांसफॉर्मर खराब होने के कारण बाजार में बिजली आपूर्ति ठप थी। इससे दुकानदारों को कारोबार करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इसकी सूचना स्थानीय निवासी राजकुमार प्रसाद ने मुखिया निहारिका सुकृति को दी थी। मुखिया ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बिजली विभाग से संपर्क किया और त्वर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.