Bokaro News: देवीपुर इलेवन ने पांच दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट में जमाया कब्जा
बोकारो, नवम्बर 7 -- Bokaro News: पेटरवार, प्रतिनिधि। यूथ क्लब गागा(अरजुवा) के तत्वावधान में प्रखंड के अरजुवा पंचायत के गागा ग्राम में आयोजित पांच दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले का उद्दघाटन गोमिया के पूर्व विधायक लंबोदर महतो व पंचायत की मुखिया उर्मिला ने संयुक्त रूप से फीता काटकर व बेटिंग करके शुक्रवार को किया। गागा मैदान में खेले गए फाइनल मुकाबले में देवीपुर इलेवन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 139 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में उतरी पेटरवार की गुड्डू इलेवन की टीम 8 ओवर में ही ऑलआउट हो गई। इस तरह देवीपुर इलेवन ने पांच दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब पर कब्जा जमा लिया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक लंबोदर महतो व विशिष्ट अतिथि मुखिया उर्मिला देवी ने संयुक्त रूप से विजेता टीम को 25 हजार रुपये और उप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.