बोकारो, सितम्बर 24 -- Bokaro News: अंगवाली। दुर्गा सिंह घटवार मेमोरियल एकेडमी की गोड्डा में आयोजित प्रोग्राम में पेटरवार प्रखंड के चलकरी दक्षिणी अंतर्गत राजस्व गांव झुंझको शाखा के सदस्यों की टोली भी शामिल हुई। टीम में झुंझको शाखा के यमुना प्रसाद राय (एकेडमी प्रभारी), सागर सिंह, दुलाल चंद्र राय, मनोज सिंह, अजय कुमार राय, शकुन राज, राजू सिंह आदि शामिल थे। बताया गया कि स्व दुर्गा सिंह घटवार मेमोरियल एकेडमी का मुख्य उद्देश्य है शिक्षा को एवं संस्कृति को बचाना तथा जन जागरूक अभियान के तहत गांव-गांव हरेक घरों में यह संदेश को पहुंचना। झुंझको में भी इस एकेडमी के नाम एक भव्य विद्यालय खोले जाने की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। झुंझको के प्रतिनिधियों ने वापस आकर बताया कि आयोजन में उन्हें काफी सम्मान मिला व पुरस्कृत भी किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...