बोकारो, अक्टूबर 11 -- Bokaro News: पेटरवार, प्रतिनिधि। दुर्गापूजा त्योहार को देखते हुए रविवार को बुंडू मुखिया निहारिका सुकृति ने पेटरवार तेनुचौक स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर और मेला टांड स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर क्षेत्र व एन एच 23 के किनारे फैले गंदगी की साफ सफाई कराई, ताकि दुर्गा पूजा के मौके पर श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना नही करना पड़े। इस संबंध में बुंडू पंचायत के तेनुचौक दुर्गापूजा कमेटी के अध्यक्ष मुकेश ओझा के आग्रह पर मुखिया निहारिका सुकृति ने हर साल की तरह इस बार भी जेसीबी के जरिए ईला दास रोड, थाना रोड और एनएच 23 के दोनों ओर तथा मेला टांड स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में फैले कूड़ा कचड़ा को साफ कराया।  यह भी पढ़ें- Bokaro News: सात दशक पुरानी परंपरा, मेला टांड में भव्य मंदिर बना आस्था का केंद्र यह भी पढ़ें- Chatra News: दुर्गा ...