Bokaro News: दुर्गा पूजा मेले में मिलावटी मिठाई की बिक्री की आशंका
बोकारो, अक्टूबर 12 -- Bokaro News: शारदीय नवरात्र के अवसर पर गोमिया, स्वांग, आईईएल और तेनुघाट सहित आसपास के क्षेत्रों में दुर्गा पूजा की धूम है। विभिन्न पूजा पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जा रही है। दुर्गा पूजा के दौरान लगने वाले मेलों में हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। इस दौरान मिठाई की दुकानों, होटलों और खानपान के अस्थायी प्रतिष्ठानों में बड़े पैमाने पर खरीद-बिक्री होती है। त्योहार के दौरान मिठाई की मांग बढ़ने के साथ ही खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। आशंका जताई जा रही है कि अधिक मुनाफा कमाने के चक्कर में कुछ दुकानदार मिलावटी या निम्न गुणवत्ता वाली मिठाइयां बेच सकते हैं। ऐसे में खाद्य सुरक्षा मानकों की अनदेखी से श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.