बोकारो, अक्टूबर 15 -- Bokaro News: बेरमो/गोमिया, प्रतिनिधि। दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए बेरमो पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में गुरुवार को एसडीएम मनोज कुमार और एसडीपीओ रविंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में गोमिया प्रखंड के विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च कर शांति और सौहार्द के साथ पर्व मनाने का संदेश दिया गया। अधिकारियों ने गोमिया, ललपनिया, चतरोचट्टी, महुआटांड़ व रहावन क्षेत्र के प्रमुख पूजा पंडालों का बारी-बारी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान पंडालों की व्यवस्था, विद्युत सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, सीसीटीवी कैमरे, अग्निशमन यंत्र, महिलाओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की जांच की गई। एसडीएम व एसडीपीओ ने पूजा समितियों के सदस्यों तथा संबंधित थाना प...