बोकारो, अक्टूबर 11 -- दुर्गा पहाड़ी सीढ़ी निर्माण पर ग्रामीणों की बैठक Bokaro News: कसमार प्रखंड के दुर्गापुर स्थित दुर्गा पहाड़ी की तलहटी पर शनिवार को बैठक हुई। अध्यक्षता मुखिया अमरेश कुमार महतो ने की। बैठक में वन विभाग द्वारा दुर्गा पहाड़ी पर सीढ़ी निर्माण कार्य रोके जाने पर रोष जताया गया। ग्रामीणों ने कहा कि दुर्गा पहाड़ी धार्मिक, आध्यात्मिक, ऐतिहासिक, पुरातात्विक और प्राकृतिक महत्व की धरोहर है। इसके विकास से श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी और क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। बैठक में पारित प्रस्ताव के अनुसार, दुर्गा पहाड़ी के विकास के लिए उपायुक्त के पत्रांक 374/खेल, दिनांक 30 मई 2026 के आलोक में स्थल जांच के लिए संबंधित विभाग को पत्र भेजा गया था। अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने पर ग्रामीणों ने ग्रामसभा की सहमति और आपसी सहयोग से 4 अक्तूब...