बोकारो, सितम्बर 22 -- Bokaro News: कसमार प्रखंड के दुर्गापुर पंचायत स्थित दुर्गा पहाड़ी को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की पहल शुरू की गई है। सीढ़ी निर्माण को लेकर जोहार बाबा बड़राव बड़पाहाड़ सेवा सुधार कमेटी की बैठक हुई। इसमें पहाड़ी तक आवागमन सुगम बनाने के लिए श्रमदान और आर्थिक सहयोग से सीढ़ी निर्माण कराने पर चर्चा हुई। स्थानीय मुखिया अमरेश महतो ने कहा कि दुर्गा पहाड़ी क्षेत्र की पहचान और पर्यटन की संभावनाओं को देखते हुए यहां बुनियादी सुविधाओं का विकास जरूरी है। सीढ़ी निर्माण पूरा होने से श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को सुविधा मिलेगी और क्षेत्र को नई पहचान दिलाने में मदद मिलेगी। उन्होंने ग्रामीणों से इस कार्य में बढ़-चढ़कर सहयोग करने की अपील की। बैठक में सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं प्रबुद्ध लोगों से भी सहयोग की अपील की गई। मौके पर कमेटी ...