बोकारो, अक्टूबर 14 -- Bokaro News: चास, प्रतिनिधि। दुर्गापूजा, दीपावली और छठ महापर्व को लेकर नगर निगम की ओर से मंगलवार को धर्मशाला मोड़ से महावीर चौक तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। नगर निगम के पदाधिकारियों और कर्मचारियों की देखरेख में सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की गई। त्योहारों के दौरान बाजारों में बढ़ने वाली भीड़ और जाम की समस्या को देखते हुए निगम ने यह पहल की है। अभियान के दौरान सड़क किनारे ठेला-खोमचा लगाने वाले और दुकान संचालित करने वाले दुकानदारों से सड़क छोड़कर कारोबार करने की अपील की गई। निगम ने स्पष्ट किया कि सड़क पर अतिक्रमण होने से आवागमन बाधित होता है और आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। यह भी पढ़ें- Supaul News: सुपौल : दशहरा मेले में भीड़ नियंत्रण को लेकर प्रशासन सख्त, अतिक्रमण हटाने की कार्...