Bokaro News: दुर्गापूजा पंडाल परिसर में स्वच्छता का संकल्प, कॉलोनीवासियों से भी की गई अपील
बोकारो, अक्टूबर 3 -- Bokaro News: दुर्गापूजा के सफल आयोजन को लेकर शुक्रवार को सेक्टर-1बी स्थित रंगमंच एवं दुर्गापूजा पंडाल परिसर में एचएससीएल दुर्गापूजा समिति की बैठक हुई। समिति के अध्यक्ष निशित वासा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पूजा की तैयारियों के साथ पंडाल परिसर एवं आसपास स्वच्छता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। गांधी जयंती एवं स्वच्छता अभियान के अवसर पर समिति के सदस्यों ने पंडाल परिसर को साफ-सुथरा रखने का संकल्प लिया। सदस्यों ने कहा कि दुर्गापूजा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु पंडाल पहुंचते हैं, ऐसे में स्वच्छ और व्यवस्थित वातावरण बनाए रखना समिति की प्राथमिकता होगी। बैठक में पूजा आयोजन से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर भी चर्चा की गई तथा सदस्यों ने सफल आयोजन के लिए आपसी सहयोग के साथ कार्य करने पर सहमति जताई। यह भी पढ़ें- समिति ने ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.