Bokaro News: दुर्गापूजा को लेकर जरीडीह थाना परिसर में शांति समिति की बैठक
बोकारो, अक्टूबर 12 -- Bokaro News: जरीडीह थाना परिसर में सोमवार शाम दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। सीओ प्रणव ऋतुराज, बीडीओ कुमार कनिष्क और थाना प्रभारी बिपिन चंद्र महतो ने पूजा समितियों से तैयारियों की जानकारी ली। अधिकारियों ने सभी पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगाने और महिला-पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। पूजा के दौरान समिति सदस्यों को सतर्क रहने को कहा गया। प्रशासन ने आश्वस्त किया कि पंडालों में पुलिस बल तैनात रहेगा और सुरक्षा व्यवस्था मुस्तैद रहेगी। प्रतिमा विसर्जन जुलूस निर्धारित समय पर तय मार्ग से निकालने पर भी जोर दिया गया। बैठक में विनोद कुमार महतो, अर्जुन सिंह, मनोज सिंह समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: सभी दुर्गा पूजा पंडालों में सीसीटीवी लगाना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.