बोकारो, अक्टूबर 26 -- Bokaro News: दुर्गापूजा संपन्न होते ही शहर के विभिन्न पूजा पंडालों के बाहर कचरे का अंबार नजर आने लगा है। मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन के बाद जहां पूजा पंडालों में रौनक समाप्त हो गई है, वहीं, उनके आसपास फैली गंदगी शहर की सफाई व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर रही है। पूजा के दौरान आकर्षक रोशनी व सजावट से जगमगाने वाले पंडाल, अब कचरे से घिरे नजर आ रहे हैं। नगर के सेक्टर-1सी पूजा पंडाल, सुभाष क्लब पूजा पंडाल, पटेल चौक पूजा पंडाल, इस्पातनगर सेक्टर-4डी व सेक्टर-4 मजदूर मैदान स्थित दुर्गापूजा पंडाल के आसपास कचरा फैला हुआ है। पूजा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने से प्लास्टिक, खाद्य पदार्थों के पैकेट, कागज, सजावटी सामग्री और अन्य अपशिष्ट जमा हुए हैं। प्रतिमाओं के विसर्जन के बाद इन स्थानों पर सफाई की जरूरत और बढ़ ...