बोकारो, अक्टूबर 7 -- Bokaro News: चंद्रपुरा। दुग्दा एवं चंद्रपुरा क्षेत्र के असंगठित मजदूरों की समस्याओं व अन्य मुद्दों को लेकर असंगठित मजदूर मोर्चा की बैठक 8 अक्तूबर को सीटू यूनियन कार्यालय दुग्दा में होगी। चंद्रपुरा प्रखंड क्षेत्र ठेका मजदूर, विस्थापित व महिला रेजा सहित अन्य का समन्वय बना कर मुख्य समस्याओं पर आंदोलन की रणनीति तय करते हुए असंगठित मजदूर मोर्चा की प्रखंड कमेटी का गठन किया जाएगा। मुख्य अतिथि निताई महतो केन्द्रीय महामंत्री, पवन कुमार महतो, दिलीप कुमार तिवारी आदि रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...