बोकारो, अगस्त 6 -- Bokaro News: चंद्रपुरा के गांवों में सर्पो की देवी मां मनसा पूजा की तैयारी होने लगी है। बुधवार को दुग्दा बस्ती नया टोला में निर्मित मनसा मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तीन दिवसीय यज्ञ का शुभारंभ हुआ। पहले दिन कलश यात्रा निकली जिसमें यजमान नेपाल साव, रूपा देवी, मेघु साव, सुलोचना देवी, बादल साव, सोनी देवी, राजेश रवानी, मानिक कुम्हार, घनु रजक, रीतलाल रजक, रूपलाल ठाकुर सहित कई ग्रामीण व श्रद्धालु शामिल हुए। पहले दिन पंचांग पूजन, वेदी पूजन, स्थापना संध्या आरती आदि अनुष्ठान संपन्न हुए। 7 अगस्त को यज्ञ का समापन होगा। यज्ञ में पुरोहित पंचानन पांडेय, दीनबंधु पांडेय, विशाल पांडेय आदि अपनी भूमिका निभा रहे हैं। यह भी पढ़ें- Bokaro News: बुंडू केवट टोला में मनसा पूजा को लेकर बनी कमिटी यज्ञ को लेकर दुगदा बस्ती के नया टोला में चहल-प...