Bokaro News: दुग्दा में दो बाइक की टक्कर में एक गंभीर
बोकारो, अक्टूबर 15 -- Bokaro News: दामोदा। दुग्दा थाना क्षेत्र के डीएवी पब्लिक स्कूल के समीप दो मोटर साइकिल की सीधी टक्कर में होंडा साइन बाइक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अमन कुमार ने डीवीसी अस्पताल चंद्रपुरा पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल 36 वर्षीय डीलु महतो को बेहतर इलाज के लिए बोकारो जेनरल अस्पताल रेफर किया गया। घायल व्यक्ति वर्तमान में दुग्दा बरगाछ कॉलोनी में रहता है, जो मूलरूप से तारानारी का निवासी है। वहीं दूसरी बाइक में सवार अमन कुमार को भी चोटे आयी है। दुग्दा थाना पुलिस ने बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.