Bokaro News: दुग्दा के सामाजिक कार्यकर्ता का ह्रदयाघात से निधन
बोकारो, अगस्त 19 -- Bokaro News: दामोदा, प्रतिनिधि। दुग्दा बुढीडीह निवासी सामाजिक कार्यकर्ता 42 वर्षीय कमल किस्कू का अचानक ह्रदयाघात होने से निधन हो गया। निधन की खबर फैलते ही क्षेत्र में मातम सा माहौल हो गया। मिली जनकारी के अनुसार कमल किस्कू को अपने आवास में सुबह में अचानक बेचैनी होने लगी। आनन फानन में परिजन ईलाज के लिए डीवीसी अस्पताल चंद्रपुरा ले गए। यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। शव को दुग्दा थाना पुलिस ने अंतपरीक्षण के लिए अनुमंडलीय अस्पताल चास भेज दिया। वे अपने पीछे पत्नी राघेश्वरी हेम्ब्रम तथा एक पुत्र और एक पुत्री को छोड़ गए। अचानक निधन से भाजपा सह आदिवासी नेता लखी हेम्ब्रम, कांग्रेस पार्टी चंद्रपुरा प्रखंड अध्यक्ष प्रभु दयाल सिंह, समाजसेवी ब्रह्मदेव हेम्ब्रम, दुखन मुर्मू, रामकुमार मुर्मू, गुप्ता मुर्मू, रोहन सोरेन, नंदलाल सोरेन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.