Bokaro News: दीपावली पर शहर से गांव तक मिलेगी निर्बाध बिजली
बोकारो, अक्टूबर 26 -- Bokaro News: चास, प्रतिनिधि। दीपावली पर्व के दौरान शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए बिजली विभाग ने तैयारी तेज कर दी है। इसके तहत ओवरलोड फीडरों से लोड कम करने, अतिरिक्त बिजली की व्यवस्था करने और ग्रामीण क्षेत्रों में लोकल फॉल्ट के कारण होने वाली व्यापक बिजली कटौती से राहत दिलाने की योजना पर काम किया जा रहा है। विभाग का लक्ष्य सामान्य दिनों की तुलना में अधिक बिजली उपलब्ध कराकर पर्व के दौरान आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना है। बिजली विभाग के अनुसार, बिजुलिया पंचायत सहित चंदनकियारी के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली संकट दूर करने के लिए कई स्थानों पर कट प्वाइंट बनाए जाएंगे। इससे किसी एक स्थान पर तकनीकी खराबी आने पर पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित होने की समस्या कम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.