Bokaro News: दीपावली पर बोकारो के बाजार से लेकर घरों तक रोशनी, खरीदारी को उमड़ी भीड़
बोकारो, नवम्बर 8 -- Bokaro News: शनिवार को जिले में दीपावली को लेकर उत्साह का माहौल रहा। बाजार से लेकर घरों तक रोशनी और रौनक दिखाई दी। पर्व को लेकर सुबह से ही बाजारों में खरीदारों की भीड़ जुटने लगी। शहर के प्रमुख बाजार दुंदीबाद, चास के जोधाडीह मोड़, सेक्टर नौ समेत विभिन्न सेक्टरों में स्थायी दुकानों के साथ अस्थायी दुकानें भी सजाई गई थीं। इन दुकानों पर लोग दीपावली की जरूरत का सामान खरीदते नजर आए। शहरी क्षेत्रों के साथ ग्रामीण इलाकों के बाजारों में भी खरीदारी को लेकर चहल-पहल रही। दुंदीबाद बाजार में मिट्टी के दीये, मोमबत्ती, लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां, धान, पूजन सामग्री और सजावटी सामान की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ रही। लोगों ने अपनी जरूरत और पसंद के अनुसार दीपावली की खरीदारी की। पारंपरिक मिट्टी के दीयों के साथ रंग-बिरंगे दीये और आकर्षक सजाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.