Bokaro News: दीपावली पर बाजार में छाए स्टाइलिश कैंडल और सजावटी लैंप, महंगाई ने बढ़ाया बजट
बोकारो, अक्टूबर 31 -- Bokaro News: दीपावली का त्योहार नजदीक आते ही बोकारो के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। घरों को रोशन करने के लिए इस बार बाजार में कई नए स्टाइलिश इलेक्ट्रिक कैंडल, आकर्षक लैंप और सजावटी लाइट की नई रेंज उपलब्ध है। वहीं रंगोली बनाने के लिए रेडिमेड रंग और तैयार सामग्री भी ग्राहकों को आकर्षित कर रही है। हालांकि, त्योहार की तैयारियों के बीच महंगाई ने लोगों का बजट थोड़ा बढ़ा दिया है। पिछले वर्ष की तुलना में दीपावली से जुड़ी सामग्री, ड्राई फ्रूट, घी, तेल और मिठाइयों की कीमतों में करीब 10 से 15 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई है। बाजार में इस बार पारंपरिक दीयों के साथ इलेक्ट्रिक कैंडल लाइट की कई आकर्षक वैरायटी देखने को मिल रही हैं। इनकी कीमत 550 रुपये से शुरू होकर 3000 रुपये तक है। वहीं साधारण कैंडल लाइट 300 रुपये में उपलब्ध है। ग्राहक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.