Bokaro News: दीपावली पर बच्चों के लिए बाजार में आए कई आकर्षक फैंसी पटाखे
बोकारो, नवम्बर 3 -- Bokaro News: दीपावली को लेकर बोकारो के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रो में आतिशबाजी की रौनक बढ़ने लगी है। इस बार बाजार में पारंपरिक पटाखों के साथ कई आकर्षक डिजाइन व रंगों वाले फैंसी पटाखों की वैरायटी भी देखने को मिल रही है। मुख्य बाजार के साथ-साथ सेक्टरों की दुकानों व गली-मोहल्लों में भी पटाखों की बिक्री शुरू हो गई है। दुकानदारों ने ग्राहकों की पसंद को देखते हुए अलग-अलग आकार, पैकिंग व रंगों वाले पटाखे मंगाए हैं। इस बार बच्चों को आकर्षित करने के लिए गदा, गिटार, फैंसी गिफ्ट बॉक्स, लेमन नाइट्स पाइप व मल्टीकलर फाउंटेन जैसी डिजाइन वाली आतिशबाजी बाजार में चर्चा में है। इसके अलावा रंग-बिरंगी रोशनी बिखेरने वाले स्काई शॉट्स, मल्टीकलर अनार, फ्लावर पॉट, चकरी, फुलझड़ी, पेंसिल पटाखा, रोशनी वाली लड़ी व रंगीन स्पार्कलर जैसी पारंपरिक व फैंसी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.