Bokaro News: दीपावली को लेकर बाजारों में बढ़ी रौनक, रंग-बिरंगी लाइटों की बिक्री शुरू
बोकारो, अक्टूबर 27 -- Bokaro News: दीपावली को लेकर बोकारो के शहरी व ग्रामीण बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। सेक्टर-4 सिटी सेंटर, चास मेन रोड, सेक्टर-9 समेत विभिन्न बाजारों में रंग-बिरंगी लाइट, मिट्टी के दीये व पटाखों की दुकानें सज गई हैं। घरों व प्रतिष्ठानों को सजाने के लिए लोग बाजार पहुंचकर अपनी पसंद के सामान खरीद रहे हैं। दुकानदारों ने भी ग्राहकों की मांग को देखते हुए अलग-अलग डिजाइन व कीमतों वाली लाइटें उपलब्ध कराई हैं। बाजार में 50 रुपये से लेकर 2,000 रुपये तक की रंग-बिरंगी लाइटें मिल रही हैं। इनमें घरों के दरवाजे, बालकनी, छत व पूजा स्थल सजाने के लिए विभिन्न प्रकार की लाइटें शामिल हैं। कम कीमत वाली झालरों से लेकर आकर्षक सजावटी लाइटों तक के विकल्प उपलब्ध हैं। ग्राहक अपने बजट के अनुसार खरीदारी कर रहे हैं। दीपावली नजदीक आने के साथ ही दुकान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.