बोकारो, अक्टूबर 26 -- Bokaro News: चास, प्रतिनिधि। दीपावली और लक्ष्मी पूजा के बाद नदी-तालाबों में पूजा सामग्री के सीधे विसर्जन पर रोक लगाने के लिए चास नगर निगम विशेष व्यवस्था करने जा रहा है। इसके तहत नदी-तालाबों के किनारे छोटे-छोटे घेरे बनाए जाएंगे, जहां श्रद्धालु फूल-माला और अन्य पूजन सामग्री डाल सकेंगे। निगम प्रशासन का उद्देश्य छठ महापर्व से पहले जलस्रोतों और घाटों को स्वच्छ रखना है। इसके लिए सफाई अभियान के साथ लोगों को जागरूक करने की भी तैयारी है। निगम ने स्पष्ट किया है कि जलस्रोतों में सीधे पूजा सामग्री डालने वालों के खिलाफ सख्ती की जाएगी और नियमों के उल्लंघन पर जुर्माना भी लगाया जा सकता है। पूजा सामग्री से सफाई अभियान प्रभावित होने की आशंका यह भी पढ़ें- Bokaro News: चास के अंदरूनी मोहल्लों में कचरे का अंबार, छठ से पहले सफाई व्यवस्था ...