बोकारो, नवम्बर 3 -- Bokaro News: दीपावली की तैयारियों के बीच बोकारो में लोक आस्था के महापर्व छठ की तैयारी भी शुरू हो गई है। घरों की साफ-सफाई के साथ अब लोग छठ घाटों को स्वच्छ व व्यवस्थित बनाने में जुट गए हैं। शहर के विभिन्न जलाशयों, तालाबों व नदी घाटों पर साफ-सफाई के साथ छठ व्रतियों की सुविधा के लिए पिंड बनाने का काम शुरू हो गया है। पुरुषों के साथ महिलाएं भी इस कार्य में अपनी भागीदारी निभा रही हैं। सेक्टर चार स्थित कुलिंग पौंड, टू टैंक गार्डेन, गरगा डैम, गरगा नदी तट समेत अन्य सरोवरों में छठ पूजा को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। सुबह होते ही युवा समूह में घाटों पर पहुंच रहे हैं। इसके बाद मिट्टी व बालू की मदद से छठ व्रतियों के बैठने के लिए पिंड तैयार कर रहे हैं। कई स्थानों पर लोग घाटों से कचरा हटाने, झाड़ियों की सफाई करने व आसपास के रास्तों ...