बोकारो, नवम्बर 7 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। जीजीपीएस चास में दीपावली, छठ व भाई दूज के अवसर पर उत्साह और उल्लास के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति व लोकपरंपराओं की सुंदर झलक प्रस्तुत की। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने रंगोली, दीप सज्जा, नृत्य और अन्य रचनात्मक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। दीपावली के माध्यम से प्रकाश, सकारात्मकता और सद्भाव का संदेश दिया गया। वहीं, छठ पर्व की महत्ता बताते हुए सूर्योपासना, प्रकृति संरक्षण और लोकआस्था को दर्शाया गया। भाई दूज के अवसर पर भाई-बहन के प्रेम और अटूट रिश्ते का महत्व बताया गया। यह भी पढ़ें- Bokaro News: डीएवी-4 में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ मनी दीपावली इस अवसर पर जीजीईएस के अध्यक्ष तर...