बोकारो, अक्टूबर 25 -- Bokaro News: इस्पातनगरी बोकारो दिसंबर में राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिता की मेजबानी करने जा रही है। एमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया से संबद्ध कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखंड के तत्वावधान में 27 से 30 दिसंबर तक 36वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता (बालिका) का आयोजन किया जाएगा। सेक्टर-4 स्थित डीपीएस बोकारो में आयोजित इस प्रतियोगिता में देशभर के विभिन्न राज्यों से लगभग 600 प्रतिभागियों के शामिल होने की संभावना है। खिलाड़ियों के ठहरने और प्रतियोगिता के लिए विद्यालय परिसर में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। शनिवार को डीपीएस बोकारो में आयोजित प्रेसवार्ता में प्रतियोगिता आयोजन समिति के कार्यकारी अध्यक्ष सह विद्यालय के प्राचार्य डॉ. एएस गंगवार और कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखंड के अध्यक्ष गोपाल ठाकुर ने इसकी जानकारी दी।...