बोकारो, अक्टूबर 2 -- Bokaro News: दिशोम जाहेर सेवा ट्रस्ट, बोकारो की बैठक अध्यक्ष रविंद्र नाथ हांसदा की अध्यक्षता में दिशोम जाहेर गढ़ परिसर में हुई। बैठक में दिशोम सोहराय महोत्सव 2026 के आयोजन को लेकर चर्चा की गई। नायके बाबा मोहन टुडू ने सोहराय महोत्सव का शुभ मुहूर्त 12 नवंबर, गुरुवार को निर्धारित किया। महोत्सव का आयोजन 10 से 15 नवंबर तक होगा। कार्यक्रम में मंत्री, सांसद, विधायक, अन्य जनप्रतिनिधि, मुखिया, मांझी बाबा, जोग मांझी, पराणिक बाबा सहित महिला-पुरुष, युवक-युवतियां, बच्चे और बुजुर्ग समेत हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। इसके अनुसार 10 नवंबर को ऊमोह/गोट बोंगा, 11 नवंबर को सेता गेज गुरीज, 12 नवंबर को सोहराय महोत्सव, 13 नवंबर को जाले और 14 नवंबर को हाड़ाम जाले का आयोजन किया जाएगा। ...