Bokaro News: दिव्यांग पोते के रोजगार के लिए दादी ने डीसी से की फरियाद, मिला नियुक्त पत्र
बोकारो, सितम्बर 3 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। 'हम आपको सुनते हैं... लोक संवाद' कार्यक्रम में अपने दिव्यांग पोते के लिए रोजगार की गुहार लेकर पहुंची बुजुर्ग दादी फेंकनी देवी की फरियाद पर उपायुक्त अजय नाथ झा ने त्वरित संज्ञान लिया। उनके पोते अभिषेक कुमार को नियुक्ति पत्र दिलाया गया। सेक्टर 12 हनुमान नगर निवासी दिव्यांग अभिषेक कुमार को सुंदरम स्टील प्राइवेट लिमिटेड द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। नियुक्ति पत्र मिलने के बाद अभिषेक व उनके परिवार में खुशी का माहौल है। अपनी फरियाद पर इतनी जल्दी कार्रवाई होने से दादी फेंकनी देवी ने जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। डीसी ने कहा कि समाज के सक्षम लोगों और संस्थानों को भी आगे आकर जरूरतमंद, दिव्यांग व पीड़ित लोगों की सहायता में सहभागी बनना चाहिए। डीसी ने सुंदरम स्टील प्राइवेट लिमिटेड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.