Bokaro News: दिव्यांगजनों को मिलेगी नई उम्मीद, 29-30 नवंबर को निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर
बोकारो, नवम्बर 18 -- Bokaro News: जरूरतमंद दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें सामान्य जीवन जीने का अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रोटरी क्लब चास की ओर से निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया जाएगा। आगामी 29 एवं 30 नवंबर को चास स्थित मारवाड़ी पंचायत भवन में आयोजित होने वाले इस दो दिवसीय शिविर में जरूरतमंद दिव्यांगजनों को निःशुल्क कृत्रिम अंग उपलब्ध कराने की पहल की जाएगी। शिविर को लेकर क्लब की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। रोटरी क्लब चास के अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने बताया कि सामाजिक दायित्वों के निर्वहन और मानव सेवा की भावना के तहत इस शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य ऐसे दिव्यांगजनों की मदद करना है, जो आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण कृत्रिम अंग नहीं लगवा पाते हैं। कार्यक्रम संयोजक रोटेरियन क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.