बोकारो, जुलाई 8 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। समाहरणालय परिसर में मंगलवार को जिला प्रशासन व बीएसएल के सहयोग से 10 दिव्यांगजनों के बीच बैटरी चालित ट्राईसाइकिल का वितरण किया गया। उपायुक्त अजय नाथ झा ने लाभुकों को ट्राईसाइकिल देते हुए कहा कि प्रशासन का उद्देश्य दिव्यांगजनों को सम्मानजनक, सुगम और आत्मनिर्भर जीवन उपलब्ध कराना है। उपायुक्त ने कहा कि यह केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि सेवा और संवेदनशीलता का कार्य है। पिछले एक वर्ष से लोक संवाद (जनता दरबार) के माध्यम से बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर प्रशासन के पास पहुंच रहे हैं। इस दौरान कई ऐसे दिव्यांगजन सामने आए, जिनके पास आवागमन का कोई साधन नहीं था। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: दो दिव्यांगजनों के बीच ट्राई साइकिल का वितरण ऐसे लोगों को बैटरी चालित ट्राईसाइकिल अथवा अन्य सहायक उपकरण उपलब...