Bokaro News: दिवंगत पत्रकार के परिजनों से मिले विधायक
बोकारो, जुलाई 24 -- Bokaro News: चंद्रपुरा। बेरमो के विधायक कुमार जयमंगल गुरूवार की शाम चंद्रपुरा के दिवंगत वरिष्ठ पत्रकार अरविंद कुमार शर्मा के चर्च रोड स्थित आवास गए तथा उनके पुत्र राहुल शर्मा व अन्य परिजनों से मिलकर निधन पर ढांढ़स बंधाया। विधायक ने कहा कि स्व शर्मा खुशमिजाज व्यक्ति थे। उनके गुजरने से पत्रकारिता को बड़ी क्षति पहुंची है जिसकी भरपाई मुश्किल है। कांग्रेस नेता प्रभुदयाल सिंह, संतन सिंह, मो सलीम, सनाउल्लाह, फखरूद्दीन अली, उमेश शर्मा, रूपलाल गोप, शहाबुद्दीन, पत्रकार प्रमोद कुमार सिन्हा, गुलाब कुमार पांडेय व मनोज कुमार सहित कई लोग थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.