बोकारो, जुलाई 25 -- Bokaro News: चंद्रपुरा। चंद्रपुरा के हिन्दी साहित्य परिषद में शनिवार को दिवंगत पत्रकार अरविंद कुमार शर्मा की याद में शोक सभा का आयोजन किया गया जिसमें दो मिनट का मौन रखते हुए उनको श्रद्धांजलि दी गई। पत्रकारों ने कहा कि उनके निधन से बोकारो जिले की पत्रकारिता को क्षति पहुंची है और इसकी भरपाई मुश्किल है। वरीय पत्रकार प्रमोद कुमार सिन्हा, राकेश कुमार सिंह, शैलेष सुमन, विनोद सिन्हा, गुलाब पांडेय, सुभाष बरनवाल, सत्येंद्र गिरि, मनोज कुमार व राजू सिंह सहित कई पत्रकार थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...