Bokaro News: दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला से छिनतई, घर में घुसकर कानबाली खींचकर फरार हुआ बदमाश
बोकारो, अगस्त 11 -- Bokaro News: चास थाना क्षेत्र के स्वामी विवेकानंद रोड स्थित वार्ड संख्या 20 में सोमवार सुबह एक 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ छिनतई की घटना ने इलाके में दहशत फैला दी। पीड़िता भवानी वाला के लिखित आवेदन पर चास पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, भवानी वाला अपने घर में अकेली रहती हैं। सोमवार सुबह वह घर की साफ-सफाई कर रही थीं। इसी दौरान किसी ने दरवाजा खटखटाया। परिचित व्यक्ति होने की आशंका में उन्होंने दरवाजा खोला। दरवाजा खुलते ही एक नकाबपोश युवक जबरन घर के अंदर घुस आया और उनके कान से पहनी हुई कनबाली खींचकर फरार हो गया। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बदमाश भाग चुका था। राहत की बात यह रही कि महिला ने सिटी गोल्ड की कनबाली पहन रखी थी, जिससे आर्थिक नुकसान अधिक नहीं हुआ। हालां...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.