Bokaro News: दारहा जोड़िया के पुल के संपर्क पथ के दोनों किनारे धंसे, हादसे का बढ़ा खतरा
बोकारो, अगस्त 18 -- Bokaro News: चंदनकियारी, प्रतिनिधि। चंदनकियारी प्रखंड के साबड़ा से उदलबनी को जोड़ने वाली दारहा जोड़िया में बने पुल के समीप संपर्क पथ के दोनों किनारे धंसने से गहरी खाई बन गई है। लगातार हो रही बारिश के कारण सड़क के किनारे मिट्टी का कटाव तेजी से बढ़ रहा है और खाई का दायरा लगातार फैलता जा रहा है। इससे इस मार्ग पर कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। किसान नेता जगन्नाथ रजवार ने जिला प्रशासन से सड़क के दोनों किनारों पर तत्काल बेरिकेडिंग कराने और धंसे हिस्से की अविलंब मरम्मत कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह मार्ग क्षेत्र के लोगों के लिए काफी महत्वपूर्ण है। सुरक्षा व्यवस्था नहीं किए जाने पर बारिश के दौरान स्थिति और गंभीर हो सकती है।बताया गया कि चंदनकियारी-चास मुख्य पथ के साबड़ा मोड़ से उदलबनी, आसनबनी और मामरकुदर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.