Bokaro News: दामोदा कोलियरी कोल डंप से ट्रांसपोर्टिंग दूसरे दिन भी ठप
बोकारो, जुलाई 18 -- Bokaro News: रोड सेल चालू कराने की मांग को लेकर सिजुवा ग्रामीण विकास समिति द्वारा चलाया जा रहा आंदोलन दूसरे दिन शनिवार को भी जारी रहा। विस्थापितों के आंदोलन के कारण दामोदा कोलियरी कोल डंप से होने वाली मधुवन कोल वाशरी एवं केके सिंक साइडिंग मन्र्दा को कोल ट्रांसपोर्टिंग ठप पड़ी रही है। पीओ विजय कुमार सिंह ने बताया कि सिजुवा ग्रामीण विकास समिति के आंदोलन के 24 घंटे में लगभग 38 सौ मीट्रिक टन कोयले का डिस्पैच नहीं हो सका। मालूम हो कि दामोदा कोलियरी में रोड सेल चालू कराने की मांग को लेकर सिजुवा बस्ती के विस्थापित एवं ग्रामीणों द्वारा गत 17 जुलाई से कोल डंप से होने वाले कोयले की ढुलाई ठप करा दिया गया है। सिजुवा ग्रामीण विकास समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार महतो ने बताया कि रोड सेल चालू होने तक विस्थापितों का आंदोलन जारी रहेगा। जर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.