बोकारो, जुलाई 16 -- Bokaro News: नगर महिला थाना पुलिस ने गुरुवार को हरला थाना क्षेत्र के सेक्टर-9 निवासी एक विवाहिता के लिखित आवेदन पर दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज किया है। मामले में सिटी थाना क्षेत्र के कैंप-दो निवासी पति टिंकू ठाकुर को दहेज निषेध अधिनियम के तहत आरोपी बनाया गया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसका पति और उसके परिजन दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर लगातार मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। विवाहिता का कहना है कि प्रताड़ना की घटनाएं अब असहनीय स्तर तक पहुंच चुकी हैं, जिसके बाद उसने न्याय की गुहार लगाते हुए महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई। मामले की जांच के दौरान नगर महिला थाना प्रभारी सह सब इंस्पेक्टर मीरा लकड़ा ने दोनों पक्षों की काउंसलिंग कर विवाद सुलझाने का प्रयास किया। हालांकि, बातचीत से कोई समाधान नहीं निकल स...