बोकारो, सितम्बर 3 -- Bokaro News: कसमार, प्रतिनिधि। कसमार थाना क्षेत्र के गर्री पंचायत के तेलमुंगा गांव में दस वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान तेलमुंगा निवासी 32 वर्षीय जिबराइल अंसारी के रूप में हुई है। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। घटना के बाद गांव में आक्रोश का माहौल था। पीड़िता की मां के लिखित आवेदन के अनुसार, सोमवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे बच्ची स्कूल से घर लौटी थी। नाश्ता करने के बाद वह पास के खेत की ओर शौच के लिए गई। करीब 15 मिनट तक वापस नहीं लौटने पर मां उसे खोजने निकली। इसी दौरान खेत की दिशा से बच्ची के रोने और चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। मां मौके पर पहुंची तो आरोपी वहां से झाड़ियों का फायदा उठाकर भाग निकला। बच्च...