बोकारो, अक्टूबर 2 -- Bokaro News: पेटरवार, प्रतिनिधि। पेटरवार स्थित पूज्य तपस्वी श्री जगजीवन जी महाराज चक्षु चिकित्सालय में शुक्रवार को एक निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में झारखंड के अलावे बिहार और बंगाल के विभिन्न क्षेत्रों से आये मोतियाबिंद से ग्रसित 10 महिला-पुरूष नेत्र रोगियों का मोतियाबिंद ऑपरेशन नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ संजय चौधुरी ने सफलता पूर्वक करके इंट्रा अकुलर लेंस का प्रत्यारोपण करते हुए नेत्र ज्योति प्रदान की। इसके पूर्व यहां आयोजित निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का शुभारंभ चक्षुचिकित्साल में विराजमान साध्वी दर्शना बाई महासती व स्वाति बाई महासती ने मंगलाचरण की प्रस्तुति कर की। शिविर के दौरान मोतियाबिंद ऑपरेशन कराए सभी नेत्र रोगियों को संस्था की ओर से निशुल्क ऑपरेशन के अलावे दवा, भोजन, आवास और काला चश्...