Bokaro News: थाने से क्षुब्ध ग्रामीण पीएम आवास का सरिया चोरी की शिकायत लेकर पहुंचे एसपी कार्यालय
बोकारो, अगस्त 30 -- Bokaro News: पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के तुरीडीह गांव के ग्रामीण शनिवार को निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवास में इस्तेमाल होने वाले सरिया चोरी की शिकायत लेकर एसपी नाथु सिंह मीणा के कार्यालय पहुंचे। एसपी के विभागीय बैठक में रहने के कारण ग्रामीणों ने कार्यालय में शिकायत पत्र सौंपा। ग्रामीण अवन ओझा ने बताया कि पंचायत व जिला प्रशासन के सहयोग से उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला है। आवास निर्माण के लिए खरीदा गया सरिया 14 अगस्त की रात चोरी हो गया। 15 अगस्त को थाने में शिकायत की गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद दोबारा चोरी की घटना होने से ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ गई। ग्रामीणों ने क्षेत्र के एक कबाड़ी गोदाम संचालक कुद्दूस अंसारी पर चोरी के स्क्रैप की खरीद-बिक्री में संलिप्तता का आरोप लगाया। उनका कहना है कि गैस कटर औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.