बोकारो, अगस्त 20 -- Bokaro News: कसमार, प्रतिनिधि । पंचायती राज विकास विभाग, झारखंड सरकार के निर्देश पर सबकी योजना, सबका विकास कार्यक्रम के तहत बच्चों एवं महिलाओं को अपनी बात रखने का मंच उपलब्ध कराने और उनके अधिकारों एवं समस्याओं को सामने लाने के उद्देश्य से गुरुवार को कसमार प्रखंड के पोंडा, सोनपुरा, गर्री, दुर्गापुर, मंजूरा, बरईकला, बगदा एवं मधुकरपुर पंचायत में बाल सभा एवं महिला सभा का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- हंसलता में बाल विवाह के खिलाफ चलाया जागरूकता अभियानबाल सभा का आयोजन कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और शिक्षा, सुविधाओं तथा अपनी अन्य जरूरतों से जुड़ी समस्याओं और सुझावों को बेझिझक सभा के समक्ष रखा। इस दौरान आयोजित महिला सभा में महिला संबंधित विकास योजना तथा मुद्दों पर गहन चर्चा की गई। साथ ही महिलाओं के हित में पं...