Bokaro News: थाना प्रभारियों का स्वागत, साइबर ठगी पर जागरूकता बढ़ाने की मांग
बोकारो, सितम्बर 22 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। माराफारी मंडल भाजपा की ओर से मंगलवार को सेक्टर-12 थाना प्रभारी सुदामा दास व साइबर थाना प्रभारी मो आजाद खान का स्वागत किया गया। मंडल अध्यक्ष बैधनाथ प्रसाद लालू के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने दोनों पदाधिकारियों को अंगवस्त्र पहनाकर व गुलदस्ता प्रदान कर नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी। इस दौरान क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बेहतर करने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। साइबर ठगों की ओर से आम लोगों को लगातार ठगी का शिकार बनाए जाने पर चिंता जताई गई। कार्यकर्ताओं ने साइबर अपराध के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान तेज करने व बैंक खातों को सुरक्षित रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की। मौके पर निवर्तमान अध्यक्ष धनंजय चौबे, द्वारिका सिंह मुन्ना, महामंत्री शिवकुमार पांडे, रामविनय कुमार, का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.