बोकारो, अगस्त 20 -- Bokaro News: बोकारो। प्रतिनिधि। आमजनों की शिकायतों के त्वरित निष्पादन के लिए जिले के सभी थानों में थाना दिवस का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आयोजित थाना दिवस में प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी और अनुमंडल पदाधिकारी भी शामिल हुए। विभिन्न थाना क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की शिकायतें सुनी गईं और उनके समाधान की दिशा में कार्रवाई की गई। थाना दिवस के दौरान कुल 47 मामलों की सुनवाई हुई, जिनमें 31 मामलों का निष्पादन कर दिया गया, जबकि 16 मामले लंबित रहे। अधिकांश शिकायतें जमीन विवाद, राजस्व संबंधी मामले और अन्य पारिवारिक एवं आपसी विवाद से जुड़ी थीं। जमीन विवाद से संबंधित मामलों के निष्पादन में प्रशासन और पुलिस की ओर से संयुक्त रूप से कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार थाना दिवस के आयोजन से आम लोगों में अपनी समस्याओं...