बोकारो, जुलाई 10 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। जिले में आमजन की शिकायतों के त्वरित समाधान के उद्देश्य से गुरुवार को सभी थाना क्षेत्रों में थाना दिवस का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक नाथु सिंह मीणा के निर्देश पर शुरू हुए थाना दिवस आपसी रंजिश जमीन विवाद राजस्व विवाद सुलझाने का बड़ा प्लेटफार्म बनता जा रहा है थाना दिवस में थाना प्रभारियों के साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी तथा अनुमंडल पदाधिकारी भी शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान जमीन विवाद, राजस्व संबंधी मामलों समेत अन्य शिकायतों की संयुक्त रूप से सुनवाई की गई। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से प्राप्त कुल 103 मामलों की सुनवाई की गई, जिनमें से 84 मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया। यह भी पढ़ें- Bokaro News: थाना दिवस पर 84 मामलों को आपसी सहमति से सुलझाया वहीं 9 नए मामले दर्ज...