Bokaro News: थाना दिवस बना विवाद समाधान का प्रभावी मंच, 81 में 54 मामलों का हुआ निपटारा
बोकारो, जुलाई 16 -- Bokaro News: पुलिस अधीक्षक नाथु सिंह मीणा के निर्देश पर जिले में शुरू किया गया थाना दिवस आमजनों के लिए विवादों के समाधान का प्रभावी मंच बनता जा रहा है। गुरुवार को जिले के सभी थाना एवं ओपी में आयोजित थाना दिवस में लोगों की भारी भागीदारी और उत्साह देखने को मिला। जिलेभर के थानों और ओपी में कुल 81 मामले दर्ज किए गए, जिनमें से 54 मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया। थाना दिवस में मुख्य रूप से जमीन विवाद, राजस्व संबंधी विवाद, छत एवं नाली विवाद, संपत्ति बंटवारा, चेक बाउंस, गाली-गलौज तथा अनाधिकृत कब्जे से जुड़े मामले पहुंचे। अधिकांश मामलों का समाधान दोनों पक्षों की आपसी सहमति और समझौते के आधार पर कराया गया। इस दौरान वरीय पुलिस अधिकारियों के साथ जिला प्रशासन के संबंधित पदाधिकारी भी मौजूद रहे। पुलिस और प्रशासन की संयुक्त प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.