बोकारो, जुलाई 24 -- Bokaro News: गोमिया। गोमिया थाना परिसर में गुरुवार को थाना दिवस में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे व्यक्तियों ने अपनी समस्याएं एवं शिकायतें पुलिस-प्रशासन के समक्ष रखी। थाना प्रभारी प्रफुल्ल कुमार महतो एवं अंचल कर्मचारी रवि कुमार ने सभी मामलों की गंभीरता से सुनवाई की। दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर बातचीत कराई और आपसी सहमति से विवादों के समाधान का प्रयास किया। जिन मामलों में आवश्यक दस्तावेजों की जरूरत थी, उनमें संबंधित पक्षों को कागजात प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। कुल 4 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें कोई भी शिकायत का निष्पादन नहीं हो सका, जबकि 4 मामले लंबित रहे। प्राथमिकी दर्ज करने की आवश्यकता नहीं पड़ी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...