Bokaro News: त्योहारों में मिठाई-दूध खरीदते समय रहें सतर्क, बोकारो में 48 नमूनों पर कार्रवाई की तैयारी
बोकारो, अक्टूबर 29 -- Bokaro News: त्योहारों और शादी-विवाह के मौसम में दूध, मावा, पनीर, घी और मिठाइयों की मांग बढ़ने के साथ खाद्य पदार्थों में मिलावट की आशंका भी बढ़ जाती है। ऐसे में उपभोक्ताओं को खरीदारी के दौरान सतर्क रहने और संदिग्ध खाद्य पदार्थों की शिकायत करने की जरूरत है। बोकारो जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से जून 2023 से अब तक चलाए गए अभियानों में अलग-अलग दुकानों से 195 नमूने लिए गए। इनमें 147 नमूने मानकों पर खरे उतरे, जबकि 48 नमूनों में मानकों से संबंधित गड़बड़ी सामने आने के बाद कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई है। खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी गुलाब लकड़ा के मुताबिक, 46 दुकानों के नमूनों से जुड़े मामले कार्रवाई के लिए एसी के पास भेजे गए हैं, जबकि दो मामले सीजीएम के पास भेजे गए हैं। संबंधित प्रावधानों के तहत अलग-अलग मामलों में तीन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.