Bokaro News: त्योहारों में नकली पनीर और मिलावटी मिठाइयों की बिक्री पर रोक लगाने की मांग
बोकारो, अक्टूबर 14 -- Bokaro News: त्योहारों के दौरान नकली पनीर, मिलावटी खोवा और कृत्रिम रंगों से तैयार मिठाइयों की बिक्री पर रोक लगाने की मांग उठने लगी है। बुधवार को सांसद प्रतिनिधि खाद्य आपूर्ति विकास चंद्र महथा और सेल प्रतिनिधि बिनेश नायक ने जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी के कार्यालय पहुंचकर आवेदन सौंपा। उन्होंने जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच कराने और मिलावट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि त्योहारों में मिठाइयों और दुग्ध उत्पादों की मांग बढ़ जाती है। इसका फायदा उठाकर कुछ कारोबारी मुनाफा कमाने के लिए मिलावटी खाद्य पदार्थ बेच सकते है। ऐसे पदार्थों के सेवन से लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका रहती है। यह भी पढ़ें- Lakhisarai News: पर्व में चांदी काट रहे मिलावटखोर, बाजार में धड़ल्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.