बोकारो, अगस्त 4 -- Bokaro News: चंद्रपुरा। चंद्रपुरा प्रखंड के भाजपा तेलो मंडल कार्यसमिति की बैठक तेलो मध्य पंचायत भवन में हुई। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुरेश कुशवाहा ने जबकि संचालन महामंत्री हुलास नारायण महतो ने किया। मंडल प्रभारी निर्मल महतो ने सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को एक सूत्र में बांधकर मजबूत बनाने पर जोर दिया। वहीं जिला मंत्री ईश्वर महतो ने तेलो मंडल के गांवों में भाजपा को हर तरह से मजबूत बनाने की बात कही। भाजपा नेता सुभाष गिरी ने भाजपा शक्ति केंद्र को मजबूत बनाने पर बल दिया। प्रवीण कुमार पांडेय, करन महतो, जयंत कुमार बरनवाल, भोला प्रसाद महतो व राजू महतो सहित कई भाजपाई थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...