बोकारो, सितम्बर 26 -- Bokaro News: चंद्रपुरा प्रखंड के तेलो पूर्वी पंचायत में बांस हस्तशिल्प से जुड़े कारीगरों के लिए अच्छी खबर है। सहकारिता विभाग के सहयोग से महली बांस औद्योगिक सहयोग समिति लिमिटेड का विधिवत् गठन किया गया है। इस समिति का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के पारंपरिक बांस शिल्पकारों को संगठित कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। समिति के माध्यम से आने वाले समय में 200 परिवारों को प्रत्यक्ष रूप से रोजगार से जोड़ा जाएगा। इससे पलायन रुकेगा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। इसमें प्रखंड के उद्यमी अबू तल्हा और जिला उद्यमी किशोर रजक का विशेष योगदान रहा। साथ ही समिति के सदस्यों के अथक प्रयास से यह संभव हो पाया। तेलो पूर्वी के मुखिया शंकर प्रसाद महतो तथा उप मुखिया कलावती कुमारी ने पंचायत के लिए अच्छा कदम बताते हुए कहा कि इससे गांव के महली परिवार व...