Bokaro News: तेलो के कार्यक्रम में हंगामा, पुलिस ने कराया शांत
बोकारो, अक्टूबर 21 -- Bokaro News: चंद्रपुरा। चंद्रपुरा के सबसे बड़े गांव तेलो में दुर्गापूजा के दौरान सोमवार की रात आयोजित आरकेस्ट्रा कार्यक्रम में जमकर हंगामा हुआ। मंच पर गांव के कई युवक शराब के नशे में चढ़ गए और महिला डांसरों के साथ अश्लील हरकत करने लगे। आयोजन कमेटी व स्थानीय मुखियों ने इसका विरोध किया और समझाने का प्रसास किया पर पर युवक नहीं माने। कार्यक्रम में व्यवधान डालने वालों पर कोई असर नहीं पड़ा। बाद में पुलिस ने स्थिति को देखते हुए कार्यक्रम स्थल पर लाठियां भांजी तथा महिला कलाकारों को वहां से सुरक्षित बाहर निकाला। इधर इस घटना के बाद तेलो में पूजा के अवसर पर इस तरह के अश्लील डांस कार्यक्रम तथा स्थानीय युवकों के आचरण की निंदा हो रही है। यह भी पढ़ें- स्टेज पर डांसर को मारा थप्पड, भीड़ ने विरोध तो दारोगा ने तान दी पिस्टल; दुर्गा पूजा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.