Bokaro News: तेनु-बोकारो नहर रोड के पुलों पर जलजमाव से परेशानी
बोकारो, अक्टूबर 8 -- Bokaro News: तेनुघाट-बोकारो नहर मार्ग की मरम्मत व चौड़ीकरण का कार्य भले ही अभी संवेदक के माध्यम से कराई जा रही है, पर पहले से बनी सात पुलों में से कई पुलों पर जर्जरता व बरसात का पानी काफी मात्रा में जमा होने से आम राहगीरों तथा वाहन चालकों को काफी परेशान होना पड़ रहा है। नहर मार्ग में झुंझको स्थित पुल के ऊपर काफी पानी जमा हो गया है, उसकी जर्जर स्थिति है सो अलग। माना कि इन सभी सात पुलों के बगल में यानी उत्तरी दिशा में सात अलग नए पुल का निर्माण होगा। इसका मतलब यह नहीं कि पुरानी पुल की जर्जरता को नजर अंदाज कर दिया जाय। मालूम हो कि अभी नए पुलों के निर्माण में दो वर्ष की अवधि लग सकती है। तबतक इन्हीं पुराने पुलों पर से ही आवागमन होना है। इसलिए गुजरने वाले लोग कह रहे हैं कि अभी इन सभी सातों पुलों की मरम्मत पर भी ध्यान देना आव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.